AI Cyber Fraud India: जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी आगे बढ़ रही है, वैसे-वैसे सायबर अपराधी (Cyber Criminals) लोगों को ठगने के नए-नए तरीके ढूंढ रहे हैं। इन दिनों डिजिटल दुनिया में 'AI वॉइस क्लोनिंग स्कैम' (AI Voice Cloning Scam) नाम का सायबर फ्रॉड बहुत तेजी से फैल रहा है। इस फ्रॉड में स्कैमर्स सिर्फ कुछ सेकंड के ऑडियो की मदद से आपके किसी करीबी (जैसे भाई, बहन, माता-पिता या दोस्त) की हूबहू आवाज तैयार कर लेते हैं और आपको लाखों का चूना लगा देते हैं।
आइए जानते हैं कि आवाज का यह नया खेल क्या है और सायबर अपराधियों के इस जाल से खुद को कैसे सुरक्षित रखा जाए।
![]() |
| cyber crime hacker phone data security |
क्या है AI वॉइस क्लोनिंग स्कैम? (What is AI Voice Cloning?)
सायबर अपराधी इसके लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) टूल्स का इस्तेमाल करते हैं। सोशल मीडिया (फेसबुक, इंस्टाग्राम या यूट्यूब) पर आपके द्वारा पोस्ट किए गए वीडियो से वे आपके किसी रिश्तेदार की महज 3 से 5 सेकंड की आवाज चुरा लेते हैं। इसके बाद AI सॉफ्टवेयर की मदद से उस आवाज को हूबहू कॉपी (Clone) कर लिया जाता है।
फिर आपको किसी अनजान नंबर से फोन आता है। फोन पर सामने वाले की आवाज आपके भाई या दोस्त जैसी होती है। वह रोते हुए या डरी हुई आवाज में कहता है, "मेरा बहुत बड़ा एक्सीडेंट हो गया है" या "पुलिस ने मुझे झूठे केस में पकड़ लिया है, मुझे तुरंत ₹20,००० ऑनलाइन भेज दो, वरना बहुत बड़ी मुसीबत हो जाएगी।" आवाज जानी-पहचानी होने के कारण लोग घबरा जाते हैं और बिना सोचे-समझे तुरंत पैसे ट्रांसफर कर देते हैं।
इस सायबर फ्रॉड से खुद को कैसे बचाएं? (Cyber Safety Tips)
जल्दबाजी में पैसे न भेजें: फोन पर कितनी भी जानी-पहचानी आवाज हो और सामने वाला कितनी भी इमरजेंसी बताए, तुरंत भरोसा करके पैसे न भेजें।
क्रॉस-वेरिफाई करें (सच्चाई जानें): फोन काटें और अपने उस रिश्तेदार के असली नंबर पर या उसके साथ रहने वाले किसी अन्य व्यक्ति को फोन करके उनके सुरक्षित होने की पुष्टि करें।
'फैमिली कोडवर्ड' तय करें: आज के डिजिटल जमाने में अपने परिवार के साथ एक सीक्रेट 'कोडवर्ड' तय करके रखें। मुसीबत के समय फोन आने पर सामने वाले से वह कोडवर्ड पूछें। अगर वह सायबर ठग होगा, तो उसे कोडवर्ड नहीं पता होगा।
सोशल मीडिया प्राइवेसी: सोशल मीडिया पर अपने पर्सनल वीडियो या ऑडियो क्लिप्स को पब्लिक रखने से बचें, ताकि स्कैमर्स आपकी आवाज न चुरा सकें।
अगर आपके साथ ऐसी कोई धोखाधड़ी होती है, तो तुरंत सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या www.cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं। rajgarjanacybar.com हर जाणकारी देणे का कोशिश karegha बँक अकाउंट खुद के फोटो व्हिडिओ mobile number pan card etc.




0 Comments